चेहरे पर सफेद दाने कैसे हटाए?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 14:21

चेहरे के सफेद दानों से हैं परेशान तो अपनाकर देखें ये असरदार घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा छुटकारा

White Bumps Remedies: चेहरे पर सख्त सफेद दाने निकल गए हैं तो चिंता ना करें बस कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें, दाने कुछ ही दिनों में गायब हो जाएंगे.
Home Remedies: चेहरे पर निकलने वाले सफेद और हल्के पीले रंग के इन दानों को मिलिया (Milia) कहते हैं. ये दानें ज्यादातर गालों पर या आंखों के ऊपर या नीचे होते हैं. ये किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकते हैं और एक बार हो जाने के बाद जल्दी जाने का नाम नहीं लेते. कई बार ये दाने (White Bumps) अपने आप ही चले जाते हैं, लेकिन ये खुद से ठीक नहीं हो रहे तो आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से इन्हें भगा सकते हैं. इसमें ये असरदार 10 टिप्स आपके बहुत काम आएंगे.

चेहरे से सफेद दाने हटाने के नुस्खे | Remedies to get rid of white bumps on face

रोजाना चेहरे को किसी अच्छे क्लेंजर या फेस वॉश से धोएं. अगर किसी प्रोडक्ट से आपकी स्किन इरिटेट हो रही है तो उसे इस्तेमाल करना बंद कर दें.
सफेद दाने (White Bumps) होने की स्थिति में अपनी स्किन को हफ्ते में 2 से 3 बार स्क्रब कर सकते हैं. ध्यान रखें कि आपको अपनी स्किन ओवर एक्सफोलिएट नहीं करनी है.
नहाते वक्त आप अपने चेहरे पर गर्म पानी की भांप ले सकते हैं.
ऑयल बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना आपकी स्किन के लिए ठीक नहीं है, इनसे बचें.
इन सख्त दानों पर आप नारियल का तेल लगा सकते हैं. नारियल तेल इन्हें मुलायम बना देगा जिनसे एक्सफोलिएट (Exfoliate) करने पर ये आसानी से निकल जाएंगे.
एलोवेरा भी इन दानों पर फायदेमंद साबित होता है. एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel) को चेहरे पर रोजाना लगाएं. इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण चेहरे से इन दानों को हटाने में मदद करेंगे.
सफेद दाने होने पर किसी भी तरह के हेयर रिमूवल प्रोडक्ट्स का चेहरे पर इस्तेमाल न करें.
बहुत ज्यादा नमक, चीनी और मसालेदार खाने से परहेज करें.
जबतक ये सफेद दाने चेहरे पर हैं मेकअप प्रोडक्ट्स और एक्स्ट्रा फ्रेगरेंस वाली क्रीम का प्रयोग न करें.
धूप में कम से कम निकलें और जब भी निकलें तब सनस्क्रीन जरूर लगाएं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info